Loading...

विश्व किडनी डे पर नाहन मेडिकल कॉलेज में दी गई किडनी रोगों की जानकारी

Ankita • 9 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के डीसी किडनी सेंटर, डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में विश्व किडनी डे के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सीएल शर्मा सर्जन, मनीष जैन असिस्टेंट गवर्नर रोटरी, विभोर कुमार सचिव रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जाने माने समाज सेवी डॉ. एसके सबलोक ने उपस्थित लोगों को किडनी के रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि10 मार्च को पूरा विश्व ‘वर्ल्ड किडनी डे’ मनाता है ताकि विभिन्न किडनी रोगों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाई जा सके और ये बताया जा सके कि किडनी किसी के जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मानव शरीर को ठीक से काम करने के लिए किडनी की आवश्यकता होती है और स्वस्थ किडनी के बिना सबसे आसान काम भी एक बेहद मुश्किल काम बन जाता है। इस अवसर पर किडनी सेंटर के मैनेजर जगदीश ने उपस्थित मरीजों को विश्व किडनी डे के उपलक्ष में उपहार दिए।

इस अवसर पर डीसी सैंटर के टेक्नीशियन राजेश शर्मा, शिशुपाल एवं कांता देवी उपस्थित रहे। डॉ. सबलोक ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।