विश्व सर्पदंश दिवस / ग्राम पंचायत जौणाजी में विश्व सर्पदंश दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को बचाव और उपचार की दी जानकारी
ग्राम पंचायत जौणाजी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से विश्व सर्पदंश दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी।
सोलन
सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी
स्वास्थ्य शिक्षिका पदमनी नेगी ने बताया कि सांप के काटने पर पीड़ित को चलने न दें और तुरंत अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बुखार, सांस की गति और रक्तचाप की निगरानी आवश्यक है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
पारंपरिक उपचार से बचने की सलाह
बीसीसी समन्वयक राधा ने कहा कि सांप के काटे गए घाव पर किसी प्रकार की पारंपरिक दवा का उपयोग न करें। काटे गए स्थान पर पट्टी बांधकर पीड़ित को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने सर्पदंश से बचाव के उपायों को अपनाने का संकल्प लिया।