लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वेटरनरी फार्मासिस्ट से मारपीट, बुरी तरह घायल

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के आनी में एक वेटरनरी फार्मासिस्ट से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में वेटरनरी फार्मासिस्ट धनी राम (29) पुत्र इंद्र देव निवासी चौकीए डाकघर बलग जिला मंडी बुरी तरह से घायल हुआ है। मारपीट में धनी राम के सिर, दाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया। जहां से सिटी स्कैन करवाने रामपुर के अस्पताल भेजा गया।

धनी राम आनी खंड के कोठी के करोट वेटरनरी डिस्पेंसरी में बतौर फार्मासिस्ट तैनात है। बताया जा रहा है कि धनी राम पशु औषधालय कुंगश गया था, जहां से वापिस आते शाम करीब साढ़े चार बजे पोखरी गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने उसे अपनी बीमार गाय का चेकअप करने को लेकर फोन किया। जिस पर वेटरनरी फार्मासिस्ट धनी राम ने अगले दिन सुबह या समय मिलने पर चेकअप करने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिस पर ग्रामीण आग बबूला होकर दूरभाष पर ही गाली गलौज करने लगा। जैसे ही वेटरनरी फार्मासिस्ट रैईनाला पहुंचा तो वहां पर गाय के मालिक ने इसका रास्ता रोककर डंडे से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रवींद्र सिंह नेगी ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]