लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शकुंतला देवी बनी महिला प्रकोष्ठ की हिमाचल अध्यक्ष- एन. के. पण्डित

PRIYANKA THAKUR | 26 मार्च 2022 at 3:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान और हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने बल्ह विधान सभा से तालुक रखने वाली कांग्रेस पार्टी की तेज तर्रार नेत्री शकुंतला कश्यप को महिला प्रकोष्ठ हिमाचल से अध्यक्ष और जिला काँगड़ा से मनभरी देवी को राष्ट्रीय कार्यकारणी मंत्री नियुक्त किया है। इन दोनों महिलाओं की नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान और प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर के आदेशानुसार तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। यह जानकारी आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पण्डित ने मण्डी से जारी प्रैस बयान में दी।

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पण्डित ने शकुंतला कश्यप और मनभरी देवी को उनकी नियुक्ति पर बहुत बहुत शुभ कामनाये और बधाई दी है। पण्डित ने कहा कि इन दोनों की नियुक्ति से AIRGCC और मजबूत होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवी खान और प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर के आदेशानुसार अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अनुसाशन में ही रहना पड़ेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एन. के. पण्डित ने कहा कि बहुत जल्द ही आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिती का गठन भी कर दिया जायेगा जो कि अनुशासनहीनता के मामलों पर अपनी पैनी नज़ए रखेगी। उन्होंने कहा कि आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश से हर रोज हज़ारों लोग इस कमेटी पर अपना विश्वास जता रहे है।

पण्डित ने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ निष्कासित लोग इस कमेटी के पदाधिकारियों को फ़ोन कॉल करके गुमराह कर रहे है जो बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो अपनी इन ओछी हरकतों से तुरंत बाज आये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]