HNN/ ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आगाज आज से हो गया है। यह मेले 29 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेंगे। आज जैसे ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालु भारी तादाद में मां के दर्शनों को पहुंच गए। सुबह से ही शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।
मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के खिलाफ भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। सुरक्षा के दृष्टिगत एक हजार पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात है तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किया गया है।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची प्रदान करने के लिए श्री माई दास सदन पार्किंग, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर काउंटर लगाए गए है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





