लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में सुबह से उमड़ी भक्तों की भीड़, 43,100 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 31 जुलाई 2022 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में आज श्रावण अष्टमी मेले के तीसरे दिन सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मां के दर्शनों को प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। बता दें कि इन दिनों प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले चले हुए है।

बीते कल श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन जैसे ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालु भारी तादाद में मां के दर्शनों को पहुंच गए। इस दौरान शनिवार शाम 7:00 बजे तक 43,100 श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका। उधर, श्रावण अष्टमी के पहले दिन मां के दरबार में कुल 11.78 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ा। इसके अलावा कुछ विदेशी करंसी भी मां के दरबार में चढ़ी है। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में 208 ग्राम चांदी चढ़ाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले 8 अगस्त तक चलेंगे और इस दौरान लाखों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शक्तिपीठ में मां के दर्शनों को लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसके लिए यहां पुख्ता इंतजाम किये गए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]