HNN/ काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। बता दें कि राज्य में मानसून सीजन शुरू हो चुका है और झमाझम बारिश भी हो रही है। बावजूद इसके, श्रद्धालुओं की आस्था मां के प्रति जरा भी डगमगाई नहीं है। इन दिनों गुप्त नवरात्रे चले हुए हैं जिसके चलते बाहरी राज्यों के श्रद्धालु ज्वालामुखी मंदिर में पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि पांचवें गुप्त नवरात्र पर भी 12,000 श्रद्धालुओं ने मां के दर पर हाजिरी लगाई। प्रदेशभर से तो श्रद्धालु पहुंचे ही थे, जबकि बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी अपने परिवार सहित मां के दर्शनों को यहां पहुंचे। अधिक जानकारी देते हुए पुजारी सभा प्रधान अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र के चलते श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि अष्टमी के दिन माता को विशेष भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा नवमी के दिन हवन यज्ञ की पूर्णाहुति डाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





