विद्यालय स्टाफ को नहीं मिलती पार्किंग में जगह
HNN / नाहन
नाहन की ऐतिहासिक शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्टाफ जहां पार्किंग को लेकर परेशान हो रहा है, वही ट्रैफिक पुलिस के लिए यह पार्किंग सरदर्दी साबित हो रही है। पाठशाला प्रबंधन के द्वारा जिला पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर स्टाफ हेतु पार्किंग की डिमांड की गई है। विद्यालय के अधीक्षक आकाश विश्नोई का कहना है कि पुलिस के द्वारा स्टाफ हेतु पार्किंग की परमिशन दी गई है और सभी स्टाफ के मोबाइल नंबर ट्रैफिक पुलिस को दिए गए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बावजूद इसके पार्किंग पर स्टाफ की जगह दूसरे लोग अपने वाहन पार्क करके चले जाते हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की पार्किंग व्यवस्था जांचने पहुंचते हैं। मगर ट्रैफिक पुलिस इस पशोपेश में रहती है कि आखिर स्टाफ की गाड़ी कौन सी है और कौन सी बाहर के व्यक्ति की।
हैरानी तो इस बात की है कि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा स्टाफ को वाहन का स्टिकर जारी नहीं किया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यदि कार अथवा स्कूटी पर विद्यालय का स्टीकर लगा होगा तो उन्हें स्टाफ की गाड़ी पहचानने में परेशानी नहीं होगी। वही , अधीक्षक का कहना है कि वह जल्द स्टाफ की गाड़ियों के लिए स्टीकर भी जारी करेंगे।
उधर, डीएसपी नाहन मीनाक्षी का कहना है कि सड़क पर गाड़ी खड़ी नहीं की जा सकती। बावजूद इसके अगर स्टाफ के लिए कुछ जगह पार्किंग हेतु ली गई है तो विद्यालय प्रबंधन स्टाफ के वाहनों के लिए विद्यालय का स्टीकर जारी करें। पहचान होने पर ट्रैफिक पुलिस स्टाफ के वाहन का चालान नहीं करेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





