लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शरद नवरात्रि को लेकर श्री चामुंडा मंदिर में यह रहेगी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

SAPNA THAKUR | 8 सितंबर 2022 at 3:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

आदि शक्ति भवानी मां दुर्गा का पर्व शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से आरंभ हो जाएगा और 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के तमाम शक्तिपीठों में भी अभी से ही नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

इसी को देखते हुए जिला कांगड़ा के शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। एक तरफ जहां श्रद्धालुओं सहित जेब कतरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी वहीं चप्पे-चप्पे पर जवानों को भी तैनात किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बार एक रिजर्व पुलिस और 45 होमगार्ड जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा 51 पंडित धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। नवरात्रि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डाढ, बढ़ोई और श्री चामुंडा मंदिर परिसर स्थित पार्किंग व्यवस्था की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]