Loading...

शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, लाखों की वन संपदा नष्ट

Ankita • 30 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के हुरला और दियार के साथ लगते जंगल में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में लाखों की वन संपदा नष्ट हो गई। वन विभाग ने इस बाबत भुंतर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गड़सा घाटी के हुरला और दियार के साथ लगते जंगल में किसी शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिसके बाद धीरे-धीरे आग पुरे जंगल में फैल गई। घटना के बाद रात को स्थानीय लोगों, वन विभाग, अग्निशमन विभाग व पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाया।

भीषण अग्निकांड होने से वन विभाग का एक बड़ा क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी अमीर चंद ने कहा कि आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।