Loading...

शरारती तत्वों ने मुगला के पास पहाड़ी में लगाई आग

By PARUL Published: 29 Jan 2024, 12:20 PM | Updated: 29 Jan 2024, 12:20 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में मुख्यालय के साथ लगते मुगला मोहल्ला के पास किन्हीं अज्ञात लोगों ने पहाड़ी में आग लगा दी। आग लगाने के बाद शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, शरारती तत्वों ने पहाड़ी में आग लगा दी।

देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि लोगों के खेतों तक पहुंच गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के पूरे प्रयास किए। लेकिन आग की चपेट में आने से खेतों में मवेशियों के लिए रखा चारा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगाने वाले शरारती तत्व मौके से फरार हो गए।

इसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग व प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।