Loading...

शहर के बीच उधम मचाने पर दो युवकों को बाइक सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 13 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर जिला में पुलिस ने दो बाइक चालकों को शहर के बीच उधम मचाने पर गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करके शहर में लोगों का पैदल चलना मुश्किल किया हुआ है।

बता दें कि बीते दिन मंगलवार को ऐसे ही दो युवक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे कि पुलिस थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इन युवकों ने शहर के बीच लोगों का पैदल चलना मुश्किल कर रखा था। जिसके कारण पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

मामले की पुष्टि मदन धीमान डीएसपी बिलासपुर द्वारा की गई। उनका कहना है कि अधिकतर बाइक चालक ऑनलाइन चालान से बचने के लिए बाइकों के नंबर प्लेट निकाल देते हैं। जिसके चलते पुलिस ने इन बाइकों को अपनी हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और मामले को कोर्ट में पेश किया जाएगा।