HNN/ नाहन
नाहन नगर परिषद की बैठक मंगलवार को नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर कहीं कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए बैठक में नगर परिषद द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने बारे प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बैठक में हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए 10 प्रतिशत छूट दी गई है।
इसी तरह प्रॉपर्टी होल्डर को भी 10 प्रतिशत की छूट देकर हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कहा गया। बैठक में कहा गया कि नाहन विधायक से 25 लाख रुपए शहर के विकास के लिए मिले हैं। जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य किए जाने हैं। बैठक में रानीताल का ठेका 1 साल के लिए डेढ़ लाख रुपए में दिया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अगर ठेकेदार सही काम करता है, तो उसका ठेका 3 साल और बढ़ा दिया जाएगा। इस बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद अशोक विक्रम, विक्रम वर्मा, संध्या अग्रवाल, मनोनीत पार्षद विशाल तोमर आदि मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





