Loading...

शातिरों के हौंसले बुलंद, अब कंस्ट्रक्शन साइट से उड़ाई 72 शटरिंग…

SAPNA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

सोलन जिले के जाबली में नेशनल हाईवे-5 पर शातिर भवन निर्माण व कंस्ट्रक्शन वर्क साइट पर सेंध लगा रहे है। शातिर यहाँ से लोहे का सामान, शटरिंग, प्लेटें चुरा कर रफू चक्कर हो रहे हैं जिससे क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि यह चोरियां परवाणू-सोलन के तहत आने वाले जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी के आसपास हो रही है।

यहाँ भवन निर्माण व अन्य कंस्ट्रक्शन वर्क साइट पर रखे लोहे का सामान, शटरिंग और प्लेटें चोरी हो रही है। वहीँ, ठेकेदारी का काम करने वाले विशाल ठाकुर निवासी गांव कोरो जिला सोलन ने इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने बताया कि नाहन रोड पर गांव बोहली के पास निर्माण कार्य के लिए रखी 72 शटरिंग प्लेटें चोरी हो गई हैं।

वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि यह सामान किसने चुराया है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर चल रहे हैं।