लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने कई घरों के तोड़े ताले, उड़ा ले गए नकदी

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

रामपुर उपमंडल के धारगौरा और गोपालपुर पंचायत क्षेत्र में चोरों ने कई घरों के ताले तोड़ डाले। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपियों ने मंदिर के ताले तोड़ने से भी गुरेज नहीं किया। वही चोरी की इन वारदातों से स्थानीय लोग भी सहम गए हैं तथा पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ की गुहार लगा रहे हैं।

जानकारी अनुसार शातिरों ने कई घरों के ताले तोड़ डाले। इस दौरान शातिर रनोट गांव के एक नेपाली मूल के निवासी के कमरे से 10 हजार रूपए की नकदी चुराने में कामयाब हो गए। इस दौरान शातिर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और सारा सामान इधर-उधर बिखेर दिया। जिसके बाद यहां रखी नकदी उड़ा कर ले गए। डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने कहा कि चोरी की शिकायतें मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]