लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शातिरों ने घर में लगाई सेंध, सोने के आभूषणों सहित एलसीडी टीवी पर किया हाथ साफ

Ankita | 15 नवंबर 2023 at 5:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

प्रदेश में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब एक नया मामला जिला मंडी में सामने आया है, यहां शातिर हिमाचल प्रदेश के बाक्सिंग स्टार एवं ओलंपियन आशीष चौधरी के घर में सेंधमारी कर आभूषण और एलसीडी टीवी उड़ा ले गए है।

आशीष चौधरी की माता दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय भगत राम डोगरा निवासी गांव धनोटू डाकघर महादेव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने इस बाबत पुलिस थाना धनोटू में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को दी गई शिकायत में दुर्गा देवी ने बताया कि वह बीते 3 हफ्तों से अपनी बेटी के पास चंडीगढ़ में रह रहीं थी। जिस कारण उनके घर पर ताले लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने उन्हें उनके घर का गेट खुला होने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंची तो देखा कि गेट का ताला गायब था और आशीष के कमरे से एलसीडी टीवी और उनके कमरे से गोदरेज की अलमारी से दो सोने के कड़े अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने पाए गए। मामले की पुष्टि डीएसपी भारत भूषण ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]