शातिरों ने मंदिर में लगाई सेंध, दानपात्र से पैसे लेकर हुए फरार
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। शातिरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने मंदिरों में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी है। मामला जिला कुल्लू का है, यहां शातिर समुद्रतल से 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में काली माता के मंदिर में सेंधमारी कर दानपात्र से पैसे लेकर फरार हो गए है।
वहीं, शातिरों ने माता के पुजारी व पुलिस के कमरों के भी ताले तोड़ दिए है। आरोपियों के खिलाफ इस बाबत पुलिस थाना में शिकयत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को शातिरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। दानपात्र को तीन माह से नहीं खोला गया था। ऐसे में दानपात्र में करीब एक लाख रुपये की राशि होने का अनुमान है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।