शातिरों ने रेस्टोरेंट में लगाई सेंध, हजारों रुपए लेकर हुए फरार
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला में शातिर एक रेस्टोरेंट में सेंधमारी कर हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए है। शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया है।
होटल के मालिक न्यू शिमला निवासी अतुल सूद ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पर्यटन स्थल छराबड़ा में एक रेस्टोरेंट चलाता है। उसने बताया कि रात को वह रेस्टोरेंट बंद कर अपने घर चला गया था।
जिसके बाद आधी रात को शातिरों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुस कर काउंटर के लॉकर से करीब 95 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है।
पीड़ित ने बताया कि शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। एएसपी सुनील नेगी ने खबर की पुष्टि की है।