शातिरों ने श्री नयना देवी में डाकघर में लगाई सेंध, लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में श्री नयना देवी में एक चोरी की वारदात पेश आई है। यहां शातिर डाकघर में सेंधमारी कर लाखों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए है।
पोस्ट मास्टर रछपाल ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकयत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय कर्मचारी डाक घर में ड्यूटी पर आया। इस दौरान उसने देखा कि नकदी रखने के लिए सन्दूक चेस्ट था, जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे और उसमें रखी सारी नकदी गायब थी।
बता दें शातिर चेस्ट में रखे लगभग 3 लाख रूपए उड़ा ले गए है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।