लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शादियों के सीजन से सब्जियों के दामों में आया उछाल, टमाटर बिक रहा इतने रुपए किलो……

PARUL | 20 नवंबर 2023 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में शादियों के सीजन से सब्जियों के दामों में उछाल आया है। इन शादियों में मिक्स वेज की विशेष मांग रहती है। ऐसे में सब्जी मंडी के साथ-साथ बाजार में भी इन सब्जियों की मांग बढ़ी गई है। इन दिनों प्याज और टमाटर ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां टमाटर 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है तो वहीं प्याज 70 रुपए प्रति किलो।

कई विक्रेता आलू को 20 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दे रहे हैं तो कई 30 से 40 रुपए प्रति किलो। तो वहीं अदरक 150, मूली 20 से 30 रुपए प्रति किलो, भिंडी 40-60, गोभी 20-30, लौकी 30, बैंगन 40, तोरी 30, खीरा 40 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। जबकि गाजर 40, शिमला मिर्च 40-50, फ्रांसबीन 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वहीं पत्ता गोभी 20-30 और कद्दू 20 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। सेब के दामों ने भी आसमान छू लिया है। सेब 140 रुपए प्रति किलो जबकि संतरा 40, केला 50-60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]