शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भगा ले गया युवक, फिर घिनौनी वारदात को दिया अंजाम
HNN / शिमला
जिला शिमला के उपमंडल रामपुर में एक युवक 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। इतना ही नहीं उसने नाबालिक के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को भी अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार किन्नौर निवासी 25 वर्षीय राहुल ने रामपुर की 17 साल की नाबालिग को पहले अपने प्यार में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता घर आई तो उसने पूरी वारदात अपने परिजनों को बता दी जिसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लिया गया।
उधर, डीएसपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 363, 366 और 376 के साथ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।