HNN / बरोटीवाला
औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में कार्यरत एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार युवती मध्य प्रदेश की रहने वाली है, जो बरोटीवाला के एक उद्योग में कार्य करती है।
वहीं, उसके साथ एक राजस्थानी युवक भी वही काम करता है। युवती ने बताया कि युवक उसका काफी अच्छा दोस्त है। इस दौरान उनके बीच बातचीत बढ़ती गई और उनकी दोस्ती भी गहरी होती गई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई माह तक शारीरिक संबंध बनाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब युवती ने शादी के लिए उससे बातचीत करी तो वह टालमटोल करने लगा और थोड़े दिन बाद अपने गांव चला गया। इतना ही नहीं उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





