Loading...

शादी का झांसा देकर 31 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में एक युवक द्वारा युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 31 वर्षीय पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 313 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती हरियाणा की मूल निवासी है और पिछले पांच वर्षों से शिमला स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस को दी गई शिकायत ने पीड़िता युवती ने बताया उसके साथ काम करने वाले आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही।

जिसके बाद आरोपी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद जब युवती ने आरोपी से शादी करने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। लिहाजा पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।