शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति के साथ 8 लोगों ने की मारपीट, एफआईआर
HNN/चंबा
जिला चंबा के बनीखेत क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए व्यक्ति के साथ 8 लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पीड़ित बुरी तरह घायल हुआ है। पीड़ित की पहचान कमलदेव पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम भरूड़ी डाकघर शेरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलदेव और उनका भाई 15 नवंबर को ग्राम फ्रोटका में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान नवीन कुमार, मोहित, रमी, रेतेश, अजय, करण, युवी और विशाल ने उनका रास्ता रोककर लिया और बेवजह उनसे बहस और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। पीड़ित कमलदेव ने जब ऐसा करने से मना किया तो सभी युवकों ने उनकी पिटाई कर दी।
मारपीट के दौरान उनके सिर पर गहरी चोट आई और वह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीएचसी बनीखेत ले जाया गया। जहां उनके सिर में तीन टांके लगे हैं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। एसपी चंबा अभिषेक यादव द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।