HNN/ कांगड़ा
आदि शक्ति भवानी मां दुर्गा का पर्व शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से आरंभ हो जाएगा और 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगा। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के तमाम शक्तिपीठों में भी अभी से ही नवरात्रि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
इसी को देखते हुए जिला कांगड़ा के शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। एक तरफ जहां श्रद्धालुओं सहित जेब कतरों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी वहीं चप्पे-चप्पे पर जवानों को भी तैनात किया जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें, प्रदेश के शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा 50 होमगार्ड कर्मियों के कंधों पर होगा। ज्वालामुखी मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले मेलों के दौरान इस बार 100 अतिरिक्त अस्थायी कर्मी तैनात रहेंगे, जिसमें 50 कर्मी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे।
इसके अलावा 50 अतिरिक्त सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था संभालेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों को पकड़ने के मद्देनजर 70 सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। इसके साथ ही मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





