शाहतलाई में हादसे का शिकार हुई कार, चालक घायल
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में शाहतलाई के तहत भड़ोलीकलां में एक सड़क हादसा पेशा आया है। यहां एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव बरोली डाकघर तहसील बड़सर हमीरपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील कालिया निवासी गांव भड़ोलीकलां तहसील झंडूता बिलासपुर को रात को एक धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह घर से मुख्य सड़क किनारे अपनी दुकान के पास पहुंचा। वहां पर एक कार दुकान के पिलर को तोड़ते हुए एक अन्य दुकान के साथ टकराई हुई थी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जिसके बाद उसने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता पहुंचाया। जहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दूसरे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।