लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले का किया जाएगा भव्य आयोजन

Ankita | 25 अगस्त 2024 at 5:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित

HNN/ धर्मशाला

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा, दशहरा मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ साथ इस बार खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। शाहपुर में दशहरा मेले के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 12 अक्टूबर को दशहरा होगा जबकि 9 ,10 तथा 11 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बैठक में यह भी सहमति बनी कि इस बार रामेश्वरम मन्दिर शाहपुर से दशहरा मैदान तक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में कुछ नवाचार किए जाने चाहिए ताकि पिछले वर्ष की तुलना में इसे और अधिक भव्य एवं मनोरंजक बनाया जा सके। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि कमेटी में वह सदस्य शामिल किए जाएं जो पूरी लग्न एवं सेवा भाव से अपना सहयोग तथा योगदान दें।

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव के सफल आयोजन सभी नागरिक अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। इससे पहले दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने उपमुख्य सचेतक एवं बैठक में उपस्थित अन्य नागरिकों का स्वागत किया और गत वर्ष मेले की गतिविधियों के अनुभव सांझा किये।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय दशहरे के आयोजन के सन्दर्भ में अभी यह पहली ही बैठक थी। विभिन्न कमेटियों के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इन कमेटियों में सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य शामिल होंगें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]