HNN/ मंडी
हिमाचल के मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित मां शिकारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिल खोलकर चढ़ावा अर्पित किया गया है। बता दें कि कोविड-19 के कारण कई श्रद्धालु मां के दरबार पर शीश नवाने नहीं जा सके। परंतु इस बार प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालु और पर्यटक मां के दरबार पर पहुंचे और दिल खोलकर चढ़ावा भी अर्पित किया।
बर्फबारी के कारण दिसंबर से मार्च तक मंदिर भक्तों के लिए बंद रहा। जिसके बाद गर्मी के मौसम में भक्तों के लिए मां के कपाट खोल दिए गए। जब से मां के कपाट भक्तों के लिए खोले गए हैं तब से यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है। अब तक लाखों श्रद्धालु मां के दरबार पर शीश नवाने पहुंच चुके हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बड़ी बात तो यह है कि श्रद्धालुओं द्वारा मां के चरणों में लाखों रूपए का चढ़ावा अर्पित किया गया है। मार्च से अब तक करीब 50 लाख रुपये चढ़ावा मंदिर में अर्पित किया जा चुका है। वीरवार को प्रशासन व मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर में रखी तिजोरियों को खोलकर चढ़ावे की गिनती शुरू की तो गणना में मंदिर की कुल आय 50 लाख रुपये से अधिक हो गई।
15 दिन की अवधि में चढ़ावे के रूप में 10.8 लाख रुपये प्राप्त हुए। इससे पहले 16 जून को 12 लाख 84 हजार रुपये चढ़ावे की गिनती की गई थी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





