लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिक्षा विभाग ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को किया निलंबित

PARUL | 25 जून 2024 at 11:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

हिमाचल प्रदेश में जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की लडभड़ोल तहसील के एक सरकारी स्कूल में चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले केंद्रीय मुख्य शिक्षक हरीश ठाकुर को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। 18 वर्ष में आरोपित दूसरी बार निलंबित हुआ है। इससे पहले दुष्कर्म मामले में निलंबन की गाज गिरी थी। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग छात्राओं के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष बयान दर्ज करवाए।

दो दिन की छुट्टी के बाद कार्यालय खुलते ही उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी ने आरोपित के निलंबन पर अपनी मुहर लगाई है। विभाग ने उसका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपालपुर द्वितीय स्थित भांबला में तय किया है। छात्राओं ने सीडब्ल्यूसी को आरोपित की करतूत के बारे में विस्तार से बताया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित चार छात्राओं से दो 5वीं और दो छठी कक्षा की विद्यार्थी हैं। बयान कलमबद्ध करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने चारों छात्राओं को उनके अभिभावकों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। तीन दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेज दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]