Loading...

शिक्षा विभाग में इस दिन से छुट्टियां रद्द, निदेशालय ने जारी किए निर्देश…..

By Ankita Published: 5 Sep 2023, 11:12 AM | Updated: 5 Sep 2023, 11:12 AM 1 min read

HNN/ शिमला

विधानसभा के तीसरे मानसून सत्र को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा सत्र से पूर्व शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों और कॉलेज प्राचार्य को दिशा निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि विधानसभा का तीसरा सत्र 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके चलते शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां 11 से 25 सितंबर तक से रद्द की गई हैं।

वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न कार्यालयों में जानकारी देने के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को रविवार को भी दफ्तर आना होगा और समय से विधानसभा के प्रश्रों के लिए डाटा उपलब्ध करवाना होगा। निदेशालय ने निर्देश जारी किए है कि विधानसभा के प्रश्रों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जानकारी विभिन्न विभागों से समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।

सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा। विधानसभा में शिक्षा विभाग को लेकर बहुत सारे प्रश्र पूछे जाएंगे। इन प्रश्रों के जवाब देना विभाग की प्राथमिकता है। आपातकालीन स्थिति में अवकाश के लिए निदेशालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की अनुमति के बाद ही छुट्टी मिलेगी।

इनकी छुट्टियां हुई हैं रद्द
अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्रेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

Tags: