शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, चालक की मौत

By Ankita Published: 18 Dec 2023, 12:21 PM | Updated: 18 Dec 2023, 12:21 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला शिमला-करसोग मुख्य मार्ग का है, यहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पिंदर सिंह (43) पुत्र स्वर्गीय सुंदर सिंह निवासी गांव छनडेरा व डाकखाना पांगणा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति बोलेरो गाड़ी (एचपी 31ए-9895) में सवार होकर पांगणा से शिमला की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह शिमला-करसोग मुख्य मार्ग पर कलंगार के समीप पहुंचा तो अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने की है।