Loading...

शिमला के लालपानी में भूस्खलन से स्लाटरहाउस समेत कई घर गिरे, दो शव बरामद

Ankita • 16 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के लालपानी में भूस्खलन की घटना में आधा दर्जन मकान धराशायी हो गए। इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटर हाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस भयानक हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों ने दो शव बरामद किए हैं। ये शव भूस्खलन की चपेट में आये स्लाटर हाउस के पास मलबे से निकाले गए हैं।

दोनों शव पुरुषों के हैं। इनकी शिनाख्त की जा रही है। एक शव का सिर धड़ से अलग मिला है। एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला है। कुछ लोगों के स्लाटर हाउस में अभी भी फंसे होने की आशंका है। घरों के धंसने की आशंका से इन्हें हादसे से पहले ही खाली करवा दिया गया था, अन्यथा हादसा और भयावह हो सकता था। एसपी शिमला संजीव गांधी ने खबर की पुष्टि की है।