Loading...

शिमला में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ भूस्खलन, दंपति की मौत

PARUL • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। भूस्खलन होने से लोगों की ज़मीन भी खत्म हो चुकी है। कई क्षेत्रों में तो परिवार सहित ही लोग भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं।

वहीं राजधानी शिमला से एक और हादसा सामने आया है जहां एक प्रवासी दंपती भूस्खलन की चपेट में आ गए और अपनी जान खो बैठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी गांव शोल (बलदेयां) में ठेकेदार हरिओम शर्मा की कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी किया करते थे। दोनों दंपति मजदूरी कर रहे थे कि अचानक भूस्खलन हुआ और दोनों ही मलबे के नीचे दब गए।

हादसे की सुचना मिलते ही एसएचओ ढली, प्रभारी पीपी मशोबरा सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें ढूँढना शुरू किया। जिसके बाद मलबे से दंपति के शव को बरामद किया गया। लेकिन अभी तक दंपति की पहचान नहीं हुई है।