शिमला में निजी बस के ऊपर गिरा पेड़, परिचालक जख्मी

By Ankita Published: 13 Aug 2023, 3:01 PM | Updated: 13 Aug 2023, 3:01 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश से कहीं भूस्ख़लन तो कहीं बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण जान माल का भी काफी नुक्सान हो चुका है। हज़ारो लोगों के मकान ध्वस्त हो गए है, जिससे कि वे बेघर हो गए है।

वहीं आपकों यह भी बता दें कि राजधानी शिमला के टूटीकंडी में निजी बस पर अचानक ही काफी बड़ा पेड़ गिर गया। इस हादसे में परिचालक घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। इसके अलावा बस को भी काफी नुक्सान पहुंचा है।

जानकारी के मुताबिक, बस मंडी से शिमला सवारियां लेकर आईएसबीटी पहुंची थी। इस दौरान सवारियां उतारने के बाद बस को चालक टुटीकंडी ले जा रहा था। जैसे ही बस रोकर टायर चेक कर रहे थे तो पेड़ बस पर आ गिरा। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।