HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक चिकित्सक बीडीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही ट्रेनी डॉक्टर को भगा कर ले गया है। चिकित्सक की पहचान भास्कर राजपूत निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जोकि आईजीएमसी शिमला में सीनियर डेंटल डॉक्टर है।
युवती के पिता ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर डॉक्टर की धरपकड़ के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश भेजी है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा के पिता ने डॉक्टर पर उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पिता ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। लिहाजा शिकायत के आधार पर शिमला के सदर पुलिस थाना में पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





