शिमला में मानसून सीजन के दौरान अब तक 800 से ज्यादा पेड़ ढहे
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। बता दें जिला में मानसून सीजन के दौरान अब तक 800 से ज्यादा पेड़ ढहे हैं। बता दें अकेले नगर निगम को ही शहर में 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। भूस्ख़लन और पेड़ गिरने से कई लोगों की जान चली गई है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग के पास 500 से ज्यादा खतरनाक पेड़ों को काटने के आवेदन और आ चुके हैं। पेड़ ढहने और भूस्खलन के चलते शिमला शहर में 50 से ज्यादा मकानों को खाली करवाया जा चुका है। करीब एक दर्जन मकान ढह चुके हैं। कृष्णानगर, अनाडेल, समिट्री, फागली, नाभा, समरहिल, पंथाघाटी और विकासनगर में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
