HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी के छोटा शिमला थाने के अंतर्गत कनलोग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बता दें अभी तक शव की पहचान भी नहीं हो पाई है।
हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलीस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुरी कनलोग में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भिजवाया। बता दें ये शव दो से तीन दिन पुराना है।

