लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिवरात्रि जलेब में हथियार लेकर शामिल होने पर पाबंदी

SAPNA THAKUR | 2 मार्च 2022 at 11:22 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में निकाली जाने वाली जलेब में लोग किसी प्रकार के हथियार के साथ शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संदर्भ में जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक शिवरात्रि महोत्सव-2022 के दौरान जलेब में किसी भी व्यक्ति/संस्था के लाठी, तलवार अथवा अन्य किसी प्रकार के हथियार उठाकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अलावा जलेब में किसी भी वर्ग के विरोध या समर्थन में नारेबाजी करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 8 मार्च, 2022 तक लागू रहेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]