लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिवरात्रि महोत्सव के लिए 216 देवी-देवता को किया जायेगा आमंत्रित, पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ…

PRIYANKA THAKUR | 23 जनवरी 2023 at 4:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2023 के आयोजन हेतु आज देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने की । उन्होंने बताया कि 19 से 25 फरवरी, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के 216 देवी-देवताओं को संबंधित एसडीएम के माध्यम से निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देव समागम पर अनूठा पर्व है तथा यह देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में पहुंचने पर सभी देवी-देवताओं का पारम्परिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया जायेगा, जिसके लिए स्वागत कमेटियों का गठन कर दिया गया है। सभी देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने की व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। राशन, सब्जी व बालन की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करने के लिए उन्होंने संबंधित कमेटियों को निर्देश दिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ठहरने के स्थान पर साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था करने के नगर निगम को आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के साथ आए हुए देवलुओं की सुविधा के लिए राज माधव मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]