HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप-तहसील जोल की ग्राम पंचायत सोहारी के अंतर्गत आने वाली “शिवालिक सेवा समिति सोहारी” के तत्वाधान में आज शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला हारसा में निशुल्क नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवर में अश्विनी कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। धीमान ने दीपक प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति की ओर से मुख्य अतिथि अशवनी धीमान का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। निशुल्क नेत्रदान शिविर का आयोजन जिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सहयोग से किया गया। इस रक्तदान व नेत्र चिकित्सा शिवर में शिवालिक सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेश गर्ग, प्रधान अनिल (डांन)धीमान,सचिव राजेश शर्मा, सदस्य अशमील अख्तर, जमीत ठाकुर, सुभाष गर्ग सुखदेव,किशोरी लाल, अशवनी कुमार का अहम योगदान रहा।
इस शिविर में लगभग 100 लोगों ने नेत्र जांच करवाई। जिसमें 20 मोतियाबिंद मरीज पाए गए।वहीं 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।सभी का इलाज निशुल्क समिति की ओर से करवाया जाएगा। वहीं सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम ने स्वास्थ्य जांच का शिविर आयोजित किया। इस शिवर को डॉ० सुशांत कौशल व उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें डा. सुशांत कौशल व उनकी टीम द्वारा लगभग 50 लोगों के स्वास्थ्य जांचा गया,व दवाई मुफ्त में दी गई। इसमें शुगर,ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल,यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन इत्यादि टेस्ट किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस उपलक्ष पर समिति के अध्यक्ष डॉ० सुरेश गर्ग ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसलिए हमें उनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए। दिन प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही है,लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डूबे हुए हैं कि इसकी ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते हैं।जिससे नेत्र रोग बढ़ता जा रहा है और लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं। यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधेपन से बचा जा सकता है। इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डा. सुशांत कौशल,डा सुचारिता, उप प्रधान जोल रवि शर्मा, पूर्व प्रधान रामस्वरूप शर्मा, अमरचंद शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group