HNN / सोलन
कोरोना काल के लंबे समय के बाद राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेले का आयोजन आज होने जा रहा है। मां शूलिनी मेले का आगाज आज माता की शोभायात्रा के साथ होगा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और ढोल नगाड़ों के साथ मां की पालकी निकलेगी। मां शूलिनी पालकी में सवार होकर दोपहर 2:00 बजे मंदिर से निकलेगी और अपनी बहन से मिलने के लिए गंज बाजार स्थित मंदिर में पहुंचेगी।
यहां तीन दिन रुकने के बाद रविवार को मां शूलिनी को वापस उनके मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। मेले के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वही , इस बार मां शूलिनी की शोभायात्रा का दायित्व शूलिनी माता मंदिर ट्रस्ट को सौंपा गया है। शोभायात्रा को भव्य, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए झांकियां भी साथ होंगी।पहाड़ी वाद्य यंत्र, बैंड बाजा, सपेरा बीन के अतिरिक्त विशेष ढोली शोभायात्रा का गौरव बढ़ाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





