लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्रावण अष्टमी नवरात्रों पर कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ाया चढ़ावा

PRIYANKA THAKUR | 8 अगस्त 2022 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / काँगड़ा

जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में श्रावण अष्टमी नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की भारी तादाद देखने को मिली। बता दें कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की ओर से 40 लाख 87 हजार 324 रुपये की राशि माता के चरणों मे अर्पित की गई।

इतना ही नही भक्तो द्वारा पांच ग्राम सोना और 780 ग्राम चांदी भी माता के चरणों में अर्पित की गई। वहीं, विदेशी मुद्रा में पांच ऑस्ट्रेलियन डॉलर और 10 पौंड प्राप्त हुए। नवमी पर ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं ने चार लाख 79 हजार 756 रुपये की राशि चढ़ाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही , रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी और लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किये। वहीं इस बार इन मेलों में लगभग 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने भी माता के दर्शन किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]