HNN / काँगड़ा
सुबह से ही जिला कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही पूजा अर्चना के बाद यहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद है।
पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की हर गतिविधिओ पर प्रशासन की पैनी नजर रहे। इतना ही नहीं मंदिर परिसर में जगह-जगह पुलिस जवान और गृह रक्षक तैनात किए गए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है साथ ही स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्वास्थ्य कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
गौरतलब है कि जिला कांगड़ा में शक्तिधामों में श्री ज्वालामुखी, श्री बज्रेश्वरी देवी व श्री चामुंड़ा नंदिकेश्वर धाम प्रमुख है। इस बार चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को नारियल चढ़ाने व बनेर खड्ड बाण गंगा में नहाने व खड्ड में जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





