पांचवे दिन 40 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने दरबार में भरी हाजिरी
HNN / बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में इन दिनों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रावण अष्टमी मेले के चलते मां नैना देवी के दरबार में आज छठे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह से उमड़ी हुई है। वहीं मंगलवार को श्रावण अष्टमी के पांचवें दिन 40, 000 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी और सुख समृद्धि की कामना की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। मेला पुलिस अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
बता दे कि मंदिर न्यास को चौथे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 16,22,435 रुपये नकद, 22 ग्राम सोना और तीन किलो 700 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





