HNN/ कांगड़ा
श्रावण अष्टमी मेलों के लिए जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठ सज रहे हैं। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यहाँ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी पहले से कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड जवान मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा तीनों शक्तिपीठों में पेयजल और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मी तैनात किये जायेंगे। बता दें कि इस बार मां ज्वालामुखी, मां चामुंडा नंदिकेश्वर व मां बज्रेश्वरी में श्रावण अष्टमी मेलों का आयोजन 29 जुलाई से 6 अगस्त तक होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। वहीं चिकित्सा केंद्र भी खोला जाएगा जहां पर श्रद्धालुओं को जरूरी दवाइयां मिल सकेंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





