HNN/ बिलासपुर
श्रावण अष्टमी मेले के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा तथा हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां के दर पर नमस्तक हुए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पहुंचे 35,700 श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया।
मंदिर न्यास को मेले के आठवें दिन 16,81,751 रुपये नकद, 23 ग्राम सोना और 5.2 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। वही श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पानी से लेकर बिजली तक की पूरी व्यवस्था की गई थी जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बीते रोज श्रावण अष्टमी मेले के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं का भारी हुजूम माता के दर्शन को उमड़ा था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु यहां पहुंचकर दिल खोलकर चढ़ावा भी मां के चरणों में अर्पित कर रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





