HNN / ऊना
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में उन दिनों श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ रहा है। श्रावण अष्टमी मेले के सातवें दिन भी प्रदेश के शक्तिपीठों में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में सुबह छह बजे ही श्रद्धालुओं की दोहरी कतारे मुख्य बाजार को भी पार कर गई। देखते ही देखते कतार नए बस अड्डे तक पहुंच गई।
वही , बुधवार शाम 6:00 बजे तक करीब 42,012 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। बीते मंगलवार को मां के दरबार में 12,26,322 रुपये की नकदी, 21 ग्राम सोना और 2.390 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा चढ़ा। माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ से चिंतपूर्णी क्षेत्र मिनी पंजाब सा लग रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
भक्तों को चार से छह घंटे कतार में लगने के बाद माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे हैं। सावन मेले के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर दिन-रात खुला रखा गया है। मात्र आधे घंटे के लिए ही रात के समय मंदिर को बंद रखा जाता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





