HNN/ कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार सुबह निरमंड के सिंघगाड से श्रीखंड यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 50 श्रद्धालुओं का जत्था एवं भीमाकाली छड़ी यात्रा को रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि यात्रा के दौरान ट्रस्ट द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित हो सके। यह यात्रा 7 से 20 जुलाई तक चलेगी और यह यात्रा विश्व की कठिनतम यात्राओं में से एक है।
इससे पूर्व, उपायुक्त ने सिंघगाड में पूजा-अर्चना एवं हवन में भाग लेकर यात्रा की मंगलकामनाएं कीं। उन्होंने श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि यात्रा के दौरान ट्रस्ट द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित हो सके। उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से कूड़ा-कचरा विशेषकर प्लास्टिक का कचरा जंगल में न फेंकने का आग्रह किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्लास्टिक का कचरा अपने साथ वापस लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यात्रा से संबंधित दिशा निर्देश और नियम जारी किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई पेश न आए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बता दें कि 4100 लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। 35 किलोमीटर की यात्रा के लिए हर वर्ष देश-विदेश के सैकड़ों श्रदालु यात्रा करते हैं। 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड यात्रा के लिए 18 से 60 साल तक की आयु वाले स्वस्थ लोग ही यात्रा कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा श्रीखंड यात्रा को सफल बनाने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंघगाड, थाचड़ू, कुंषा, भीम डवारी व पार्वती बाग में 5 बेस केम्प स्थापित किए गए हैं।
यात्रा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में निरमंड से श्रीखंड तक बांटा गया है। पांचो स्थानों पर सेक्टर ऑफिसर की तैनाती की गई है। इनके नेतृत्व में सभी बेस केम्प में चिकित्सक, पैरा मेडिकल टीम सहित, रेस्क्यू, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमें तैनात की गई है। आशुतोष गर्ग ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने व श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं सबद्ध खेल संस्थान के राहत व बचाव कार्य में प्रशिक्षित 16 सदस्यों का दल तैनात किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





