लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री कृष्णा अस्पताल ने नशा निषेध दिवस पर दिया बड़ा संदेश

Ankita | 27 जून 2024 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नशे में जकड़े हजारों युवाओं को नया जीवन दे चुके हैं डॉ बीके शर्मा

HNN/ नाहन

उत्तर भारत में मानसिक व नशे में जकड़े रोगियों को राहत पहुंचाने में प्रख्यात हरियाणा के अंबाला शहर स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस नव चेतना के साथ मनाया गया। वंदे मातरम के गीत के साथ नशे के खिलाफ लड़ेंगे हम जीतेंगे हम का नारा देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. बीके शर्मा ने उम्मीद का दीपक रोशन किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान उनके साथ हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित थे। डॉ. बीके शर्मा ने कहा कि नशा नाम की महामारी को हम सब ने मिलजुल कर खत्म करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि आज की युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।

यही नहीं उन्हें यह भी बताया जाना चाहिए कि नशे के कारण ऐसी बीमारियां भी हो जाती हैं इसके इलाज में जीवन का बहुमूल्य समय बर्बाद हो जाता है। डॉ. बीके शर्मा ने कहा कि नशा न केवल हमारे समाज की जड़ों को कमजोर करता है बल्कि इस नशा नाम के दानव ने न जाने कितनी जिंदगियां लील ली हैं।

डॉ. शर्मा ने मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस संवेदनशीलता के साथ मीडिया युवा पीढ़ी को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है वह बड़ा ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि न केवल हरियाणा सरकार बल्कि आज पूरा देश और दुनिया नशे के दुष्प्रभाव से चिंतित है और इस बड़ी चिंता के निवारण को लेकर व्यापक स्तर पर प्रयास भी किया जा रहे हैं।

इस मौके पर श्री कृष्णा अस्पताल के प्रबंधक अश्विनी व तमाम स्टाफ के द्वारा उपस्थित युवाओं को नशे से बचाव को लेकर प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। बता दें कि श्री कृष्णा अस्पताल न केवल मानसिक रोगियों के लिए बल्कि नशे में जकड़े हुए लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

अस्पताल में मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के साथ-साथ विशेष चिकित्सा विशेषज्ञों के सहयोग से हजारों रोगियों को उपचारिक किया जाता है। इस अस्पताल में न केवल हरियाणा बल्कि हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तक के मानसिक नशा पीड़ित लोग आते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]