लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

श्री नयनादेवी जी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 11 जुलाई 2022 at 10:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भारी बारिश के बावजूद भी देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंच रहे हैं। खास तौर पर वीकेंड के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर पर पहुंचते हैं। रविवार को भी छुट्टी का दिन होने के चलते मां नयना देवी में सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी लंबी कतार लगी रही।

इस दौरान हिमाचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से 40,000 श्रद्धालु मां के दरबार पर माथा टेकने पहुंचे। दोपहर के समय श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई और श्रद्धालुओं की कतार फ्लाईओवर को पार करते हुए पांच नंबर सेक्टर तक पहुंच गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि जवानों द्वारा सुबह से शाम तक मोर्चा संभाला गया और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]